Advertisement
12 वर्षों से न्याय के लिए भटक रही है महिला
रांची : दो लाख रुपये दहेज के लिए जला दी गयी महिला सीमा गुप्ता 12 वर्षों से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन उसे केवल तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख मिल रही है़ न्याय के लिए उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्य न्यायाधीश से भी गुहार लगायी थी़ं वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश से भी […]
रांची : दो लाख रुपये दहेज के लिए जला दी गयी महिला सीमा गुप्ता 12 वर्षों से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन उसे केवल तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख मिल रही है़ न्याय के लिए उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्य न्यायाधीश से भी गुहार लगायी थी़ं वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश से भी मामले को देख कर संज्ञान लेने की गुहार लगायी है़ं सीमा गुप्ता का मायके पतरातू बाजार में है और ससुराल रांची के अपर बाजार में है़ ससुरालवाले उस महिला को अब रखना नहीं चाहते और न ही उसे संपत्ति में हिस्सा दे रहे है़ं.
क्या है मामला : सीमा गुप्ता के अनुसार 17 फरवरी 2004 को उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से अग्रेसन भवन अपर बाजार में आनंद गुप्ता से हुई थी़ उसने आरोप लगाया है कि शादी के चार माह के बाद 29 जून 2004 को दो लाख दहेज नहीं देने पर उसके पति आनंद कुमार, सास, देवर विकास कुमार ने कमरे में उन्हें बंद कर दिया और उनके शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा दी थी़ उस दौरान वह बेहाेश हो गयी थी़ उसे रिम्स में भरती करा दिया गया था़ बाद में सीमा गुप्ता के पिता को घटना की जानकारी मिली थी़ उनके पिता ने उन्हें रिम्स से गुरुनानक अस्पताल में भरती कराया़ 42 प्रतिशत जली महिला को चिकित्सकों के अथक प्रयास से बचा लिया गया़ बाद में उनका काफी इलाज कराया गया़
कोतवाली पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस, हजारीबाग में हुआ कंप्लेन केस : सीमा गुप्ता का आरोप है कि उनके पिता ने कोतवाली थाना में दहेज के लिए जला देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करानी चाही, लेकिन नहीं हुई. यहां प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के कारण अपने गृह जिला हजारीबाग कोर्ट में सीमा गुप्ता ने नौ दिसंबर 2004 में कंप्लेन केस किया़ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के दस साल बाद पतरातू पुलिस ने आठ जुलाई 2014 को उनके पति आनंद कुमार को गिरफ्तार किया़ इस वर्ष जेल में बंद आनंद कुमार बीमार हो गये थे, जेल प्रबंधन ने उन्हें दो जनवरी 2016 को रिम्स में भरती कराया था, सात जनवरी को रिम्स में उनकी मौत हो गयी. इसके बाद संपत्ति विवाद के निबटारे के लिए दोनों पक्षों की बीच काउंसलिंग हुई, एक कमरा देने की बात भी हुई, लेकिन बाद में सीमा के ससुराल वाले मुकर गये और कोर्ट में बंटवारे की बात पर अड़ गये़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement