27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सिल्वानुस डुंगडुंग व असुंता लकड़ा को किया सम्मानित

हरमू पल्ली के गौरव हैं सिल्वानुस डुंगडुंग, असुंता लकड़ा व ब्रदर एलेक्जेंडर : फादर रांची : आरसी चर्च, हरमू ने मॉस्को ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करनेवाले व ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित हॉकी प्लेयर सिल्वानुस डुंगडुंग, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व जूनियर टीम की कोच असुंता लकड़ा और मिशनरी ऑफ चैरिटी ब्रदर्स […]

हरमू पल्ली के गौरव हैं सिल्वानुस डुंगडुंग, असुंता लकड़ा व ब्रदर एलेक्जेंडर : फादर
रांची : आरसी चर्च, हरमू ने मॉस्को ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करनेवाले व ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित हॉकी प्लेयर सिल्वानुस डुंगडुंग, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व जूनियर टीम की कोच असुंता लकड़ा और मिशनरी ऑफ चैरिटी ब्रदर्स हरमू के सुपीरियर ब्रदर एलेक्जेंडर काे सम्मानित किया़
इस अवसर पर फादर आनंद बारला टीओआर व फादर एंत्रेस बाड़ा ने कहा कि ये तीनों हरमू पल्ली के गाैरव है़ं उनकी उपलब्धियां लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी़ कार्यक्रम में सिलवानुस डुंगडुंग की धर्मपत्नी जॉर्जिना डुंगडुंग व असुंता के पति जयंत केरकेट्टा भी मौजूद थे़ आयोजन में एलेक्जेंडर केरकेट्टा, लिलि बारला, सुशीला तिग्गा, आनंदफिलिप कुजूर, प्रेम प्रकाश लिंडा, एलियाजर बेक, फेलिक्स कुजूर व अन्य ने अहम भूमिका निभायी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें