21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती मनायी, दी श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 72वीं जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनायी. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता के साथ संचार क्रांति का जनक बताया. वक्ताओं ने कहा कि पूर्व […]

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 72वीं जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनायी. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता के साथ संचार क्रांति का जनक बताया. वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत को संचार क्रांति के माध्यम से आधुनिक बनाने की पहल करने के साथ-साथ पंंचायती राज देकर गांवों को मजबूत बनाने का काम भी किया.
श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में प्रदीप तुलस्यान, शमशेर आलम, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता, आलोक दूबे, सलीम खान, सुरेन राम, रमा खलखो, प्रो विनोद सिंह, विनय सिन्हा दीपू, राकेश सिन्हा, जगदीश साहू, किशन अग्रवाल, सुधीर चौधरी, फिरोज रिजवी मुन्ना, जाकिर हुसैन समेत अन्य कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता शामिल थे.
निकाला सदभावना मार्च
प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी ने स्व राजीव गांधी की जयंती पर सदभावना मार्च निकाला. बिहार क्लब से निकला यह मार्च रांची विवि होते हुए शहीद चौक पहुंचा. शहीद स्मारक में सभी ने माल्यार्पण कर स्व गांधी के मार्गदर्शन पर चलने की शपथ ली. मार्च का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राजेश सिन्हा सन्नी ने किया. कार्यक्रम में उदय शंकर ओझा, राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, सुरेश बैठा, सतीश पॉल मुंजनी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
रक्तदान किया : जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में लगाये गये रक्तदान शिविर में कांग्रेस नेताओं ने रक्तदान किया. शिविर का उदघाटन जिलाध्यक्ष रमा खलखो ने किया. इसके पहले स्व गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. डॉ जयप्रकाश गुप्ता, सैयद अफसर शाह, डॉ सुशील, जगदीश साहू, राजेश कच्छप, अजय साहू, राजकिशोर सिंह समेत अन्य ने स्व राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें