Advertisement
सदभावना यात्रा निकाली गयी
रांची : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में रविवार को निकाली गयी राजीव ज्योति सदभावना यात्रा में राजधानी रांची के सैकड़ों लोग शामिल हुए. यात्रा सुबह 10 बजे बिरसा चौक से शुरू हुई. यहां रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम […]
रांची : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में रविवार को निकाली गयी राजीव ज्योति सदभावना यात्रा में राजधानी रांची के सैकड़ों लोग शामिल हुए. यात्रा सुबह 10 बजे बिरसा चौक से शुरू हुई. यहां रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया. उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है.
मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनादि ब्रह्म, सूर्यकांत शुक्ला, राजेश ठाकुर, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, डॉ राजेश गुप्ता, विनय सिन्हा दीपू, जगदीश साहू, सुनील सहाय, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रमा खलखो, रणविजय सिंह, उमेश प्रसाद, मणिशंकर तिवारी,अख्तर अली, फिरोज रिजवी मुन्ना, डॉ केपी अहमद, विशाल सिंह, अभिषेक साहू आदि थे. सदभावना यात्रा बिरसा चौक, हिनू चौक, एजी मोड़, विवेकानंद चौक, राजेंद्र चौक, सुजाता चौक, बहूबाजार व कांटाटोली चौक होते हुए कोकर चौक पहुंची.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement