23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बीएयू में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

रांची/कांके: बिरसा कृषि विवि में 16 दिनों से जारी शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गयी. विवि के कुलपति व अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गयी. वार्ता में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा योजना मद में बकाये वेतन एरियर […]

रांची/कांके: बिरसा कृषि विवि में 16 दिनों से जारी शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गयी. विवि के कुलपति व अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गयी. वार्ता में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा योजना मद में बकाये वेतन एरियर का भुगतान के लिए 12़ 61 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गयी है. सरकार से राशि मिलते ही कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जायेगा.
मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा संशोधित परिनियम की स्वीकृति के बाद कर दी जायेगी. मुख्यालय से स्थानांतरण किये गये कर्मचारियों को वापस लाया जायेगा. कुलपति ने बताया कि विवि प्रशासन द्वारा एजी कार्यालय को पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि विवि में सेवा के लिए प्रतिनियुक्त या सेवानिवृत्त कुछ पदाधिकारियों को विवि भेजा जाये.

इसके बाद ही विवि में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया जायेगा. वार्ता में कर्मचारियों की हड़ताल अवधि की क्षति पूर्ति के लिए अतिरिक्त कार्य करने पर सहमति बनी. कर्मचारियों को प्रोन्नति कृषि विभाग द्वारा इससे संबंधित प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद दे दी जायेगी. सहमति बनी कि विवि में जो पद स्वीकृत हैं, उसकी सूची बनाकर राज्य सरकार को भेजी जायेगी. सरकार से निर्देश प्राप्त होते ही कर्मचारियों को प्रोन्नति मिलेगी. वार्ता में संघ की ओर से अध्यक्ष अबु सईद,महासचिव मेघनाथ महतो, कलीमुद्दीन अंसारी, महावीर प्रसाद तथा विवि की अोर से कुलपति डॉ जार्ज जॉन, कुलसचिव एन कुदादा, नियंत्रक अशोक पाठक,डीए सरिता दास सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें