Advertisement
यूपी के पूर्व गैंगस्टर और एमएलसी विनीत ने किया सरेंडर
रांची पुलिस ने बनाया था दबाव जेल से निकलने के बाद बसपा का एमएलसी बना रांची : रांची पुलिस के दबाव में यूपी के पूर्व गैंगस्टर श्याम नारायण सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ विनीत सिंह ने रांची न्यायालय में सरेंडर कर दिया. उसके खिलाफ वर्ष 2003 में आर्म्स एक्ट और अपहरण के आरोप में डोरंडा […]
रांची पुलिस ने बनाया था दबाव
जेल से निकलने के बाद बसपा का एमएलसी बना
रांची : रांची पुलिस के दबाव में यूपी के पूर्व गैंगस्टर श्याम नारायण सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ विनीत सिंह ने रांची न्यायालय में सरेंडर कर दिया. उसके खिलाफ वर्ष 2003 में आर्म्स एक्ट और अपहरण के आरोप में डोरंडा थाना में केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने अनुसंधान में आरोप सही पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसके खिलाफ पुलिस पूर्व में न्यायालय में वर्ष 2003 में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है. बाद में उसे रांची जेल से वारानसी जेल ट्रांसफर कर दिया गया था.
वर्ष 2006 में उसके खिलाफ न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ था, जिसमें वाराणसी जेल अधीक्षक को यह आदेश था कि रांची न्यायालय में आठ मई 2006 तक विनीत सिंह को उपस्थित कराया जाये. इसके बावजूद विनीत सिंह को रांची न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया. बाद में विनीत सिंह जमानत पर बाहर निकल आया और वह बसपा का एमएलसी बन गया. कुछ दिन पहले विनीत सिंह के बारे में रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को जानकारी मिली.
उन्होंने विनीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम यूपी भी भेजी थी. पुलिस ने विनीत सिंह के परिजनों पर दबाव भी बनाया था. पुलिस के दबाव में आकर विनीत सिंह ने रांची आकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया. विनीत सिंह के सरेंडर करने की जानकारी रांची पुलिस को शनिवार को मिली है.
मध्यमा के 99.41% छात्र उत्तीर्ण
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement