25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सड़क हादसे में रांची के अधीक्षण अभियंता व उनकी पत्नी घायल

पति-पत्नी मेदांता में भरती रांची/आेरमांझी : शनिवार की देर रात डहू गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पतराटोली गांव निवासी जोधन मुंडा (स्वास्थ्य विभाग रांची के अधीक्षण अभियंता) व उनकी धर्मपत्नी चंपा देवी (ओरमांझी की पूर्व प्रखंड प्रमुख) घायल हो गये. गंभीर अवस्था में दोनों को मेदांता अस्पताल में ग्रामीणों ने भरती कराया है. प्राप्त […]

पति-पत्नी मेदांता में भरती
रांची/आेरमांझी : शनिवार की देर रात डहू गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पतराटोली गांव निवासी जोधन मुंडा (स्वास्थ्य विभाग रांची के अधीक्षण अभियंता) व उनकी धर्मपत्नी चंपा देवी (ओरमांझी की पूर्व प्रखंड प्रमुख) घायल हो गये. गंभीर अवस्था में दोनों को मेदांता अस्पताल में ग्रामीणों ने भरती कराया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपती ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर कार (जेएच10क्यू -3360 ) से लौट रहे थे. डहू गांव के समीप एक हाइवा ने कार को ठोकर मार दी. इस घटना में हाइवा पलट गया. कार पर सवार दोनों बुरी तरह घायल हो गये. हाइवा का चालक भागने में सफल रहा. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है. घायलों से मिलने सांसद रामटहल चौधरी, विधायक रामकुमार पाहन, प्रो आदित्य प्रसाद साहू, रंधीर चौधरी, मुंतजीर अहमद रजा, शिवचरण करमाली, लालू साहू, लक्ष्मण साहू मेदांता अस्पताल गये और सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें