Advertisement
राज्य को हरा-भरा बनायें : ताला मरांडी
रांची : भाजपा रांची महानगर, आदिवासी महिला सरना समिति व रांची महिला महाविद्यालय की ओर से बुधवार को विज्ञान संकाय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, मंत्री डॉ लुइस मरांडी, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ मीना सहाय समेत छात्राओं ने पौधरोपण किया. […]
रांची : भाजपा रांची महानगर, आदिवासी महिला सरना समिति व रांची महिला महाविद्यालय की ओर से बुधवार को विज्ञान संकाय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया.
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, मंत्री डॉ लुइस मरांडी, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ मीना सहाय समेत छात्राओं ने पौधरोपण किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने कहा कि समय के साथ झारखंड की हरियाली खत्म हुई. भाजपा सरकार ने देश और राज्य को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है.
ऐसे में सब मिल कर झारखंड को हरा-भरा बनायें. मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि हरियाली झारखंड की पहचान है. पौधरोपण कर हरियाली को बरकरार रखा जा सकता है. पौधरोपण कार्यक्रम में राजू सिंह, नंद किशोर अरोड़ा, राजेश भगत, अनु लकड़ा, अरविंद सिंह, लक्ष्मी कुमारी, अनिता वर्मा, रागिनी सिन्हा,सुषमा मुंडा, सुनीता मुंडा, शक्ति टोप्पो, पुनिता राय, रेखा केसरी, रेखा देवी, मनीष कुमार, मुकेश सिंह समेत महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद थीं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement