Advertisement
नगर विकास विभाग के 64 इंजीनियरों का तबादला
रांची. नगर विकास व आवास विभाग में 64 अभियंतओं का तबादला किया गया है़ उसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गयी़ विभाग द्वारा एक अधीक्षण अभियंता, छह कार्यपालक अभियंता, सात सहायक अभियंता, 10 सहायक एवं खाद्य निरीक्षक का तबादला किया गया है़. अधीक्षण अभियंता देवनीति राय को विभाग के तकनीकी कोषांग में पदस्थापति किया […]
रांची. नगर विकास व आवास विभाग में 64 अभियंतओं का तबादला किया गया है़ उसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गयी़ विभाग द्वारा एक अधीक्षण अभियंता, छह कार्यपालक अभियंता, सात सहायक अभियंता, 10 सहायक एवं खाद्य निरीक्षक का तबादला किया गया है़.
अधीक्षण अभियंता देवनीति राय को विभाग के तकनीकी कोषांग में पदस्थापति किया गया है़ पदस्थापन के लिए प्रतिक्षारत धनश्याम अग्रवाल को भी विभागीय तकनीकी कोषांग में पदास्थापति किया गया है़ विनय कुमार सर्राफ को हजारीबाग नगर निगम में पदस्स्थापित किया गया है़ वहीं रांची नगर निगम के कनीय अभियंता मणी लता हेम्ब्रम को जामताड़ा नगर पंचायत, विनय कुमार गढ़वा नगर परिषद, नवल किशोर प्रसाद गुमला नगर परिषद व मनोज कुमार झुमरी तिलैया नगर परिषद में तबादला किया गया है़ दूसरी ओर मेदनीनगर के सुशील मिंज, चाइबासा के राजेश कुमार, सरायकेला के निलापद चक्रवर्ती व वासूकीनाथ के आरके मालवीय को रांची नगर निगम में तबादला किया गया है़.
पेयजल व स्वच्छता विभाग में 83 जेई का तबादला: पेयजल व स्वच्छता विभाग में 83 कनीय अभियंताओं का तबादला किया गया है़ इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement