25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संजय व परमा के अध्यक्ष बनने पर भाजपा में हर्ष

रांची : संजय सेठ को राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष और परमा सिंह को आरआरडीए का चेयरमैन बनाने पर भाजपा नेताओं ने हर्ष जताया है. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि जमीन स्तर के कार्यकर्ता को बोर्ड में जगह देकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सम्मान दिया है. महानगर अध्यक्ष ने कहा : […]

रांची : संजय सेठ को राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष और परमा सिंह को आरआरडीए का चेयरमैन बनाने पर भाजपा नेताओं ने हर्ष जताया है. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि जमीन स्तर के कार्यकर्ता को बोर्ड में जगह देकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सम्मान दिया है.

महानगर अध्यक्ष ने कहा : एक बार फिर साबित हो गया है कि एक आम कार्यकर्ता को भी बड़ा से बड़ा दायित्व मिल सकता है. इनके अध्यक्ष बनने से विकास के काम में और तेजी आयेगी.

बधाई देने वालों में मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, आलोक कुमार, संजय कुमार जायसवाल, रमाकांत महतो, केके गुप्ता, तुषार विजयवर्गीय, रमेश पुष्कर, संजीव साहू, मुकेश, जय प्रकाश भल्ला, प्रमोद सिंघानिया, सतीश सिन्हा, संजीव चौधरी, राकेश चौधरी, राजकुमार जायसवाल, नवीन झा, पंकज साहू, राजू सिंह, अरुण पांडेय, मुकेश सिंह, सुनील शर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें