Advertisement
राज्यसभा चुनाव: पांकी विधायक देवेंद्र सिंह होंगे निलंबित
रांची : पांकी विधायक देवेंद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी निलंबित कर सकती है़ राज्यसभा चुनाव में पांकी विधायक देवेंद्र सिंह के वोट नहीं करने को गंभीरता से लिया है़ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत पूरे मामले में केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेंगे़ केंद्रीय नेतृत्व को बताया जायेगा कि किस तरह विधायक ने पार्टी नेताओं को अंधेरे […]
रांची : पांकी विधायक देवेंद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी निलंबित कर सकती है़ राज्यसभा चुनाव में पांकी विधायक देवेंद्र सिंह के वोट नहीं करने को गंभीरता से लिया है़ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत पूरे मामले में केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेंगे़ केंद्रीय नेतृत्व को बताया जायेगा कि किस तरह विधायक ने पार्टी नेताओं को अंधेरे में रखा़ पार्टी के निर्णय के खिलाफ काम किया़ प्रदेश नेतृत्व द्वारा बड़कागांव विधायक निर्मला देवी को लेकर भी रिपोर्ट भेजी जायेगी़ राज्यसभा चुनाव में इनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहा है, हालांकि वह वोट देने पहुंची थी़ं.
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेता अजय माकन रांची पहुंच कर खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे़ बावजूद इसके विधायकों ने अनुशासन तोड़ा. एक-एक विधायक का वोट लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. केंद्रीय नेता अजय माकन ने भी प्रदेश के नेताओं को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है़
कार्रवाई तय
पांकी विधायक पर कार्रवाई तय है़ विधायक ने पार्टी के फैसले की अवहेलना की है़ व्यक्तिगत पसंद-नापसंद पर पार्टी नहीं चलती है़ कांग्रेस आलाकमान के फैसले के विपरित काम किया गया है़ पूरे मामले से केंद्रीय आलाकमान को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जायेगी़
सुखदेव भगत, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement