24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सख्ती से लागू किया जाये वन अधिकार कानून : भगत

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने की. बैठक में तय हुआ कि राज्य में वन अधिकार कानून के प्रावधानों को सख्ती से लागू कराने के लिए पार्टी अभियान चलायेगी. साथ ही इस कानून के तहत आदिवासियों एवं वनवासियों को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प भी […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने की. बैठक में तय हुआ कि राज्य में वन अधिकार कानून के प्रावधानों को सख्ती से लागू कराने के लिए पार्टी अभियान चलायेगी. साथ ही इस कानून के तहत आदिवासियों एवं वनवासियों को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प भी दोहराया.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार वन अधिकार कानून का खुला उल्लंघन कर रही है. आदिवासियों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है. ग्राम सभा का गठन ठीक तरीके से न होने की वजह से ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा वन क्षेत्र के लोगों को वन अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.
जिलावार होगा आयोजन : बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि वन अधिकार कानून 2006 के अधिकारों से संबंधित कार्यशाला का जिलावार आयोजन किया जायेगा. इसमें प्रखंडों को प्राथमिकता देते हुए वन क्षेत्रों को चिह्नित किया जायेगा. वन अधिकार दोस्त बनाकर आमलोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी.
इन्होंने ने भी रखे अपने विचार : बैठक में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रदीप तुलस्यान, बेंजामिन लकड़ा, सरदार बलदेव सिंह, विनोद किस्पोट्टा, शमशेर आलम, आलोक कुमार दुबे, राजेश ठाकुर, सूर्यकांत शुक्ला, राजीव रंजन प्रसाद, सीपी संतन, राज कुमार सिंह रूद्रा, शिव कुमार भगत, लाल मनोज नाथ शाहदेव, साबिर खान, विजय खां, सन्नी सिंकू, अनूप केसरी, राहुल आदित्य, सुरेश सवैया समेत अन्य ने विचार रखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें