Advertisement
प्रोफेसर एसडी सिंह पंचतत्व में विलीन
रांची : रांची विश्वविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसडी सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये़ उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया़ उनके बड़े पुत्र डॉ पीडी सिन्हा ने मुखाग्नि दी़ अंतिम यात्रा बरियातू स्थित उनके आवास से दोपहर ढाई बजे निकाली गयी, जिसमें कई लोग शामिल हुए़ इधर, […]
रांची : रांची विश्वविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसडी सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये़ उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया़ उनके बड़े पुत्र डॉ पीडी सिन्हा ने मुखाग्नि दी़ अंतिम यात्रा बरियातू स्थित उनके आवास से दोपहर ढाई बजे निकाली गयी, जिसमें कई लोग शामिल हुए़ इधर, सुबह से ही प्रोफेसर एसडी सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी़ पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी़
जताया शोक : भाकपा के राज्य सचिव केडी सिंह ने एसडी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है़ उन्होंने कहा है कि वह एक अनुशासित शिक्षक थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement