25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया कंप्यूटर लैब का उदघाटन

रांची/गढ़वा: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने शुक्रवार को गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा में नवनिर्मित कंप्यूटर लैव व पुस्तकालय का ऑनलाइन उदघाटन किया. लैब का निर्माण राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान(रूसा)के तहत किया गया है. इसमें रांची से विकास आयुक्त अमित खरे, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह, गढ़वा […]

रांची/गढ़वा: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने शुक्रवार को गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा में नवनिर्मित कंप्यूटर लैव व पुस्तकालय का ऑनलाइन उदघाटन किया. लैब का निर्माण राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान(रूसा)के तहत किया गया है.
इसमें रांची से विकास आयुक्त अमित खरे, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह, गढ़वा से नीलांबर पीतांबर विवि के कुलपति एएन ओझा, उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा व महाविद्यालय के सचिव गिरिनाथ सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इससे गढ़वा जिले के 5500 छात्राओं को उच्चतर शिक्षा में लाभ मिलेगा़ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य देश भर के बेटियों को उच्चतर शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना है़ .
मैम, 35 किमी दूर से आते हैं, हॉस्टल बनवा दीजिए
वीडियो कांफ्रेंसिंग में महिला महाविद्यालय की छात्रा सबिता कुमारी ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से कहा कि मैम, इस महाविद्यालय में उनके अलावा कई लड़कियां 35 किलाेमीटर दूर से पढ़ने आती हैं. वाहन नहीं मिलने के कारण कई बार उनका क्लास छूट जाता है. यहां एक हॉस्टल व बस की जरूरत है, ताकि छात्राएं समय पर कॉलेज पहुंच सके. इस पर श्रीमती ईरानी ने तत्काल घोषणा करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय में शीघ्र ही महिला हॉस्टल का निर्माण कराया जायेगा़ साथ ही राज्य सरकार से बात कर यहां बस भी उपलब्ध करायी जायेगी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें