ग्रेड तीन व चार के पदों पर सिर्फ वैसे लोगाें की नियुक्ति की जाये, जिन्हें जिले में प्रचलित भाषा, स्थानीय परंपराओं व संस्कृति का ज्ञान हो़ जेपीएससी में जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषाओं की लिखित परीक्षा के अंक बढ़ा कर 200 कियें जाये़ खनिज संपदा के आवंटन में वन संपदा के संदर्भ में मूलवासियों व आदिवासियों को प्राथमिकता मिले़ इसके लिए पी-पेसा 1996 के प्रावधानों के आधार पर पूरे राज्य की ग्राम सभाओं को अपेक्षित शक्तियां प्रदान की जाये़ं ग्रेड तीन व चार के सभी पदों के लिए जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषाओं में लिखित परीक्षा अनिवार्य की जाये, स्थानीय परंपराओं व संस्कृति की परीक्षा भी अनिवार्य की जाये, जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषाओं में लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य हो, लिखित परीक्षा के पूर्णांक में जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषा की लिखित परीक्षा के लिए 50 प्रतिशत अंक रखा जाये़ .
Advertisement
स्थानीयता नीति के खिलाफ रैली
रांची: झारखंड की स्थानीय नीति रद्द करने व नियोजन से जुड़े सरकार के निर्णय के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों से आये आदिवासियों ने मोरहाबादी मैदान से जयपाल सिंह स्टेडियम तक झारखंड बचाओ आंदोलन रैली निकाली़. स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए दीपा मिंज, रतन मुंडा, जे कुजूर, बासिल किड़ो, नयन सोरेन, मेलानी भेंगरा, […]
रांची: झारखंड की स्थानीय नीति रद्द करने व नियोजन से जुड़े सरकार के निर्णय के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों से आये आदिवासियों ने मोरहाबादी मैदान से जयपाल सिंह स्टेडियम तक झारखंड बचाओ आंदोलन रैली निकाली़.
स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए दीपा मिंज, रतन मुंडा, जे कुजूर, बासिल किड़ो, नयन सोरेन, मेलानी भेंगरा, जी कुजूर, सुषमा बिरुली व अन्य वक्ताओं ने कहा कि रघुवर सरकार द्वारा घोषित स्थानीयता व नियोजन संबंधी नीतियां रद्द की जाये़ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, अन्य विभागों व एजेंसियों द्वारा चलायी जा रही नियुक्ति प्रक्रिया पर अविलंब रोक लगे़ सभी विभागों के वर्ग तीन व चार के पदों को जिला कैडर पद घोषित किया जाये़.
सभा में तोरपा के विधायक पौलुस सुरीन, टीएसी सदस्य रतन तिर्की, जेवियर सोरेंग, महेंद्र तिग्गा, समीर कुल्लू, जेम्मा टोप्पो, सुनील मिंज, वाल्टर कंडुलना, पीसी मुरमू, मरियानुस कुजूर, डॉ देवनीस खेस, राजू महतो सहित आदि मौजूद थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement