22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा झाविमो

रांची: राजधानी में बिजली, जल संकट और होल्डिंग टैक्स में बढ़ोत्तरी के खिलाफ झाविमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे़ झाविमो ने 3 मई से लेकर 11 मई तक इन मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है़ सोमवार को झाविमो कार्यालय में रांची जिला कमेटी की बैठक हुई़ इसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की […]

रांची: राजधानी में बिजली, जल संकट और होल्डिंग टैक्स में बढ़ोत्तरी के खिलाफ झाविमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे़ झाविमो ने 3 मई से लेकर 11 मई तक इन मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है़ सोमवार को झाविमो कार्यालय में रांची जिला कमेटी की बैठक हुई़ इसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गयी .

पार्टी नेताओं ने तय किया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं और आम लोगों को गोलबंद किया जायेगा़ राजधानी के सभी 55 वार्ड में जनजागरण अभियान चलाया जायेगा़ 6-7 मई को मंडल स्तर पर जनसंपर्क यात्रा चलाने का निर्णय लिया गया है़ 11 मई को आयुक्त कार्यालय के समक्ष पार्टी की ओर से विशाल प्रदर्शन किया जायेगा़.

बैठक मेें राजीव रंजन मिश्रा, मो शरीफ अंसारी, सुनील साहू, जीवेश सिंह सोलंकी, सूरजनाथ शाहदेव, बंधना उरांव, विनीता मुंडा, तौफीक आलम, राम मनोज साहू, मंतोष सिंह, विनोद ठाकुर, अभिजीत दत्ता, महावीर नायक, इंदुभूषण गुप्ता, भीम शर्मा, दीपू गाड़ी, बाबू खान, मुन्ना, मो अलाउद्दीन, मो सरफराज, मो तसलीम, निर्मला देवी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए़.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें