28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विदेशी निवेश में भारत व चीन के राज्यों में झारखंड 10वें स्थान पर

रांची : विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआइ) को अब झारखंड भी आकर्षित कर रहा है. एफडीआइ मार्केट द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 में झारखंड में 3.20 बिलियन यूएस डॉलर के निवेश का प्रस्ताव मिला है. इससे पूर्व झारखंड में काफी कम मात्रा में निवेश हुए थे. अब तक का यह सबसे बड़ा निवेश […]

रांची : विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआइ) को अब झारखंड भी आकर्षित कर रहा है. एफडीआइ मार्केट द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 में झारखंड में 3.20 बिलियन यूएस डॉलर के निवेश का प्रस्ताव मिला है. इससे पूर्व झारखंड में काफी कम मात्रा में निवेश हुए थे. अब तक का यह सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव मिला है. झारखंड भारत और चीन के 10 राज्यों में 10 वें स्थान पर है. पहले स्थान पर भारत का गुजरात राज्य है.
जबकि दूसरे स्थान पर चीन का शंघाई है. न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर इन आंकड़ों की जानकारी दी है. उन्होंने भारत और चीन के राज्यों की तुलनात्मक जानकारी देते हुए बताया कि एफडीआइ को किन राज्यों ने सबसे अधिक आकर्षित किया है. उन्होंने लिखा है कि हाल के दिनों में एफडीआइ लाने में भारत टॉप पर रहा है.
भारत व चीन के राज्यों में मिले एफडीआइ (बिलियन डॉलर में)
राज्य 2011 2012 2013 2014 2015
गुजरात 3.77 2.78 0.82 2.01 12.36
शंघाई(चीन) 12.69 14.73 10.65 9.69 10.57
जिंग्सु(चीन) 14.21 8.11 10.18 11.24 9.53
महाराष्ट्र 6.58 6.86 6.73 6.58 8.28
आंध्रप्रदेश 4.07 1.99 1.95 2.42 6.10
कर्नाटक 5.58 3.07 2.86 3.05 4.98
ग्वांगडौंग(चीन) 7.68 5.16 8.13 3.96 4.49
अन्हुई(चीन) 1.89 0.92 1.90 1.38 4.03
टिनजिन(चीन) 2.28 2.37 2.46 5.95 3.27
झारखंड 0.00 0.03 0.20 0.00 3.20
अन्य 92.11 63.81 63.36 55.46 56.23
कुल 150.86 109.82 109.25 101.75 123.05

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें