28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची महानगर के 938 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मना

रांची: भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार को रांची महानगर के 938 बूथों में मनाया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पार्टी का झंडा लगाया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने अपने मतदान केंद्र के समीप डिप्टीपाड़ा स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडा लगा कर स्थापना दिवस […]

रांची: भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार को रांची महानगर के 938 बूथों में मनाया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पार्टी का झंडा लगाया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने अपने मतदान केंद्र के समीप डिप्टीपाड़ा स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडा लगा कर स्थापना दिवस मनाया.
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी आज 37वां स्थापना दिवस सभी बूथों पर मना रही है. यह हम सब के लिए गौरव का क्षण है. जिस उद्देश्य को लेकर पार्टी का गठन हुआ था, पार्टी उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयास से महानगर के 938 बूथों पर एक साथ सफलता के साथ स्थापना दिवस मनाया गया.

इसके अलावा विभिन्न मंडलों में स्थापना दिवस मनाया गया. सुखदेवनगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में प्रेम सिंह, नकुल तिर्की, सत्यनारायण सिंह, सुनीता देवी, नंदकिशोर अरोड़ा, केके गुप्ता, राधेश्याम, प्रेम सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे. लालपुुर मंडल के कार्यक्रम में राजेश सिंह, राजेंद्र केशरी, रोशनी खलखो, पवन सिंह, सुधीर सिंह, सारस्वत दुबे, शशि प्रकाश मुन्ना, धर्मेंद्र राज,अपर बाजार मंडल के 41 बूथों पर हुए कार्यक्रम में सागर वर्मा, सुनील यादव, संतोष गुप्ता, विनोद महतो, शंकर झा, सुनील शर्मा, राजेश सिन्हा आदि शामिल हुए़ इसके अलावा चुटिया, डोरंडा, कोकर, गोंदा, बरियातू, पंडरा, हटिया व धुर्वा मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें