Advertisement
तीन हजार कार्यकर्ताओं को होली का तोहफा
रांची:राज्य सरकार ने भाजपा व आजसू के लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं को होली का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को 20 सूत्री की जिला व प्रखंड स्तरीय कमेटी को मंजूरी प्रदान कर दी. होली के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जायेगी. कमेटी में भाजपा के लगभग 2700 व आजसू के 300 कार्यकर्ताओं […]
रांची:राज्य सरकार ने भाजपा व आजसू के लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं को होली का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को 20 सूत्री की जिला व प्रखंड स्तरीय कमेटी को मंजूरी प्रदान कर दी. होली के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जायेगी. कमेटी में भाजपा के लगभग 2700 व आजसू के 300 कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है.
20 सूत्री कमेटी के सदस्य जिला व प्रखंड स्तर पर विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे. 24 जिले व 263 प्रखंड में कमेटी बनायी गयी है. हर कमेटी में 10 कार्यकर्ताओं को रखा गया है. कमेटी में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वैसे जिलाध्यक्ष जो दोबारा जिलाध्यक्ष चुने गये हैं, उन्हें कमेटी में स्थान नहीं दिया गया है. इसी प्रकार भाजपा के निर्वतमान मंडल अध्यक्ष को प्रखंड कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है.
रांची व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष को नहीं मिली जगह : भाजपा रांची महानगर व जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष को कमेटी में स्थान नहीं दिया गया है. इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि रांची व जमशेदपुर में दो-दो जिलाध्यक्ष (महानगर व ग्रामीण) हैं. 20 सूत्री का काम मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में होता है. इसलिए दोनों जगहों के ग्रामीण जिलाध्यक्ष को कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है.
खराब परफॉरमेंस करने वाले जिलाध्यक्षों का नाम कटा : भाजपा के कई जिलाध्यक्ष जिनका परफाॅरमेंस अच्छा नहीं था, उन्हें कमेटी में स्थान नहीं दिया गया है. इसमें गुमला, चतरा व बोकारो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम शामिल है. वहीं हजारीबाग, लातेहार व सिमडेगा में दोबारा जिलाध्यक्ष बन जाने के कारण निवर्तमान जिलाध्यक्ष को स्थान नहीं दिया गया है. वहीं विधानसभा चुनाव लड़ने की वजह से पलामू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष को कमेटी में जगह नहीं दी गयी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement