28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नेतरहाट स्कूल: कार्यकारिणी समिति की बैठक में, प्राचार्य की नियुक्ति को मंजूरी

रांची. नेतरहाट आवासीय विद्यालय कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को समिति के सभापति नरेंद्र भगत की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में विद्यालय में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ विध्यांचल पांडेय की नियुक्ति को स्वीकृति दी गयी़ प्राचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया से समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया़. बैठक में इस पर भी सहमति बनी कि वर्तमान […]

रांची. नेतरहाट आवासीय विद्यालय कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को समिति के सभापति नरेंद्र भगत की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में विद्यालय में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ विध्यांचल पांडेय की नियुक्ति को स्वीकृति दी गयी़ प्राचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया से समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया़.

बैठक में इस पर भी सहमति बनी कि वर्तमान प्राचार्य की नियुक्ति सरकार या सामान्य निकाय की विधिमान्य आदेश से प्रभावित होगी़ उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में सामान्य निकाय की हुई विशेष बैठक में प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया था़ शिक्षा मंत्री ने सामान्य निकाय की रोक के बाद भी विद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति को गलत बताया था़ सामान्य निकाय ने अपने स्तर से विद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति पर रोक लगा रखी है़, जबकि नेतरहाट विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सभापति ने प्राचार्य की नियुक्ति को सही ठहराया था़ बैठक में विद्यालय कार्यकारिणी समिति विशेष कार्य पदाधिकारी की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गयी़ प्रद्युमन प्रसाद महतो विद्यालय कार्यकारिणी समिति के नये ओएसडी होंगे़ बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्य वरीय आइएएस अधिकारी एनएन सिन्हा़, अमलेंदु मित्रा, राम माेहन दास व अन्य सदस्य मौजूद थे.

सामान्य निकाय की फिर होगी बैठक
नेतरहाट विद्यालय सामान्य निकाय की बैठक फिर से होगी़ 14 मार्च को सामान्य निकाय की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया कि निकाय की बैठक के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाये. इसके बाद फिर से समिति की बैठक में प्राचार्य की नियुक्ति पर कार्यकारिणी समिति द्वारा लिये गये निर्णय पर विचार किया जायेगा़ उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को हुई बैठक को विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सभापति नरेंद्र भगत ने सामान्य निकाय की बैठक मानने से इनकार कर दिया था़ उन्होंने बैठक की उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर भी नहीं किया था़.
प्राचार्य नियुक्ति पर बढ़ रहा विवाद
विद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है़ प्राचार्य की नियुक्ति पर सामान्य निकाय की रोक के बाद भी मंगलवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक में इसे घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी है़ इससे सामान्य निकाय व विद्यालय कार्यकारिणी समिति के बीच विवाद और गहराने की संभावना बढ़ गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें