Advertisement
चार अनशनकारियों की हालत बिगड़ी
रांची : पिछले 96 घंटे से अनशन पर बैठे रांची नगर निगम के चार कर्मचारियों की हालत शनिवार को खराब हो गयी. अनशन पर बैठे इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टराें ने की. उसके बाद इन कर्मचारियों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल ले जाया गया. जिन कर्मचारियों की हालत बिगड़ी है, उसमें […]
रांची : पिछले 96 घंटे से अनशन पर बैठे रांची नगर निगम के चार कर्मचारियों की हालत शनिवार को खराब हो गयी. अनशन पर बैठे इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टराें ने की. उसके बाद इन कर्मचारियों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल ले जाया गया.
जिन कर्मचारियों की हालत बिगड़ी है,
उसमें सूरज उरांव, अनमोल तिग्गा, विजय कुजूर व सन्नी तिर्की शामिल हैं. इधर, अनशन पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि हमारी जायज मांगों पर भी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. इसका गंभीर परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा. श्री राम ने कहा कि आनेवाले समय में आंदोलन को और तेज किया जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement