Advertisement
आज योगदान नहीं दिया, तो कांट्रैक्ट खत्म
परियोजना ने काम पर लौटने का दिया निर्देश रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना ने हड़ताली कर्मियों को 11 फरवरी तक योगदान देने को कहा गया है़ 11 फरवरी तक योगदान नहीं देने वाले कर्मियों का कंाट्रैक्ट समाप्त कर दिया जायेगा़ झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है़ राज्य भर […]
परियोजना ने काम पर लौटने का दिया निर्देश
रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना ने हड़ताली कर्मियों को 11 फरवरी तक योगदान देने को कहा गया है़ 11 फरवरी तक योगदान नहीं देने वाले कर्मियों का कंाट्रैक्ट समाप्त कर दिया जायेगा़
झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है़ राज्य भर के लगभग दो हजार परियोजना कर्मी 18 जनवरी से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर है़ कर्मचारियों की हड़ताल से वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट बनाने का काम प्रभावित हो रहा है़ एक और आठ फरवरी को संघ के प्रतिनिधियों के साथ निदेशक की वार्ता हुई थी़
इस दौरान तीन मांगों पर सहमति भी बनी़ कर्मचारियों की सेवा नियमितिकरण व छठे वेतनमान के लागू करने पर सहमति नहीं बनी़ परियोजना निदेशक द्वारा संघ के प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि यह नीतिगत निर्णय है, इसलिए इसे राज्य कार्यकारिणी की बैठक में रखा जायेगा़ कर्मचारी छठे वेतनमान की अधिसूचना जारी होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही़ इसके बाद भी परियोजना कर्मी हड़ताल जारी रखे हुए हैं.
11 फरवरी तक योगदान नहीं देने वाले कर्मचारियों की संविदा समाप्त करने की बाध्यता हाेगी़ वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम शुरू किया जायेगा़
चार वर्ष में 70 फीसदी की बढ़ोतरी : झारखंड शिक्षा परियोजना में कर्मचारियों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर हुई थी़
वर्ष 2012 में संविदा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के मानदेय में 50 फीसदी व 2014 में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी थी़ उल्लेखनीय है कि परियोजना के तहत कार्यरत पारा शिक्षक, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, समावेशी कर्मी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक व कर्मी का मानदेय 10 से 13 हजार तक है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement