22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मनोनीत होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष!

रांची : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर चुनाव नहीं होगा. केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सहमति से झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन किया जायेगा. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा. इससे पहले मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के प्रमुख नेताओं से राय ली […]

रांची : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर चुनाव नहीं होगा. केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सहमति से झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन किया जायेगा. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा.
इससे पहले मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के प्रमुख नेताओं से राय ली जायेगी. झारखंड गठन से लेकर अब तक सिर्फ एक बार ही प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चुनाव हुआ है. अभयकांत प्रसाद पहली बार वोटिंग से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जीते थे. उस वक्त लाल राजेंद्र नाथ शाहदेव और सूर्यमणि सिंह अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कभी चुनाव नहीं हुआ. प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गणेश मिश्रा, लक्ष्मण गिलुआ, सुनील सिंह समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में है.
पर्यवेक्षक को लेकर लटका है जिलाध्यक्ष का चुनाव : भाजपा रांची महानगर ने जिलाध्यक्ष चुनाव की आर्हता पूरी कर ली है. यहां के 17 में से 10 मंडलों में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जा चुके हैं. पार्टी संविधान के तहत 50 प्रतिशत से अधिक मंडलों में चुनाव पूरा होने के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है. पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं होने की वजह से जिलाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पा रहा है.
प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर दो-दो पर्यवेक्षकों का मनोनयन होना है. जिलों से नाम मांगे गये हैं. अब तक सिर्फ पार्टी के चार संगठनात्मक जिलों में ही चुनाव हुआ है. शेष जिलों में चुनाव नहीं हो पाया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें