Advertisement
गणतंत्र दिवस पर थीम के आधार पर तैयार हो रही झाकियां
रांची: गणतंत्र दिवस पर 15 झांकियां शामिल होंगी. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा. राज्यपाल द्रौपदी मुरमू सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगी. इस दौरान आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जायेंगी. जिला स्तरीय निर्णायक मंडली द्वारा इन झांकियों के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है. इसमें सभी विभाग अपनी उपलब्धियों को झांकी […]
रांची: गणतंत्र दिवस पर 15 झांकियां शामिल होंगी. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा. राज्यपाल द्रौपदी मुरमू सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगी. इस दौरान आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जायेंगी. जिला स्तरीय निर्णायक मंडली द्वारा इन झांकियों के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है. इसमें सभी विभाग अपनी उपलब्धियों को झांकी के माध्यम से दर्शाने का काम करेंगे. सभी विभाग ने थीम के आधार पर झांकी तैयार की है. झांकी बनाने का कार्य लगभग अंतिम चरण में है. सभी झांकी प बंगाल एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से आये कारीगर तैयार कर रहे हैं.
ये विभाग अपनी झांकियों का करेंगे प्रदर्शन
ग्रामीण विकास विभाग : समस्याओं की पहचान एवं ग्रामीणों के सहयोग से योजनाओं के चयन में भागीदारी दर्शायेगा.
समाज कल्याण : कुपोषण मुक्त झारखंड की रूपरेखा दर्शायेगा.
सूचना एवं जनसंपर्क : यहां से गुजरा था इतिहास के थीम पर झांकी तैयार की गयी है. गव्य निदेशालय: दुग्ध उत्पादन में महिला समृद्धि के साधन को झांकी में दर्शाया जायेगा. मत्स्य विभाग : झांकी में कलाकार ड्रेस पहन कर मछली पकड़ते एवं बिक्री करते हुए जीवंत प्रदर्शन करेंगे. निर्वाचन विभाग: झांकी में गुणात्मक भागीदारी दर्शायेगा. खादी उद्योग ग्राम : कौशल विकास योजनांतर्गत महिलाओं के रोजगार पर आधारित थीम पर झांकी पेश करेगा. टाटा स्टील: सेलिब्रेटिंग ट्राइबल कल्चर थीम पर झांकी पेश करेगा. पर्यटन विभाग : गुमला जिले के नवरत्न गढ़ का किला के अलावा झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं को भी दर्शायेगा. कौशल विकास मिशन: यह विभाग झारखंड कौशल विकास मिशन की संभावनाओं की थीम अपनी झांकी में प्रस्तुत करेगा. वन एवं पर्यावरण: इको टूरिज्म थीम पर आधारित संभावनाओं को प्रदर्शन करेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement