25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नहीं छूट रहा विवादों से पीछा

रांची . भाजपा के संगठनिक चुनाव का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है. जिला के ग्रामीण और महानगर में हो रहे चुनाव में विवाद हो रहा है. इसमें अब पार्टी के पूर्व विधायक भी शामिल हो गये हैं. कांके मंडल अध्यक्ष पद पर पवन यादव के नाम की घोषणा के बाद विरोध हो रहा […]

रांची . भाजपा के संगठनिक चुनाव का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है. जिला के ग्रामीण और महानगर में हो रहे चुनाव में विवाद हो रहा है. इसमें अब पार्टी के पूर्व विधायक भी शामिल हो गये हैं. कांके मंडल अध्यक्ष पद पर पवन यादव के नाम की घोषणा के बाद विरोध हो रहा है. कांके मंडल अध्यक्ष की घोषण के विरोध में शुक्रवार को एक बैठक हुई. इस बैठक में कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक शामिल हुए. इसमें बिनोद प्रसाद बीनू को अध्यक्ष बना दिया.

अब हीनू मंडल में भी विवाद : रांची महानगर के मंडल अध्यक्ष चुनाव में अब हीनू में भी विवाद हो गया है. इससे पूर्व धुर्वा, हटिया, लालपुर, हिंदपीढ़ी और अपर बाजार मंडल का चुनाव भी विवादों में है. इस पर अब तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है. शुक्रवार को हुए हीनू मंडल के चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत करने का निर्णय लिया गया है. कहा गया कि पूर्व में चुनाव हो चुका है. 14 जनवरी को चुनाव हुआ था, उसमें अनूप गांगुली को अध्यक्ष चुना गया था.

कई मंडलों में पूर्व से चल रहा विवाद : इससे पूर्व रांची महानगर और ग्रामीण के कई मंडलों में पूर्व से विवाद चल रहा है. धुर्वा, हटिया, लालपुर, हिंदपीढ़ी और अपर बाजार मंडल में भी विवाद हो गया है. इसे प्रदेश स्तरीय विवाद निबटारा समिति में भेजा गया है.

चुनाव पदाधिकारी से अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है. कांके में विवाद की जानकारी है. सबको पार्टी का निर्णय मानना चाहिए. मिलजुल सलटाने का प्रयास किया गया. वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी.

रणजीत सिन्हा, जिला ग्रामीण चुनाव प्रभारी, रांची

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें