27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दान-पुण्य का पर्व मकर संक्रांति 15 को

रांची : स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जायेगा. वाराणसी पंचांग के अनुसार इस दिन प्रात: 7.34 बजे सूर्य धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ संक्रांति का पुण्यकाल शुरू हो जायेगा. 14 जनवरी की रात से पुण्य काल की संक्रांति शुरू हो जायेगी अौर प्रात […]

रांची : स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जायेगा. वाराणसी पंचांग के अनुसार इस दिन प्रात: 7.34 बजे सूर्य धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ संक्रांति का पुण्यकाल शुरू हो जायेगा.
14 जनवरी की रात से पुण्य काल की संक्रांति शुरू हो जायेगी अौर प्रात : 7.34 बजे इसका पुण्यकाल होगा. इसके बाद स्नान-ध्यान व दान- पुण्य का काम शुरू हो जायेगा. इसी दिन हरिद्वार में लगनेवाले अर्द्ध कुंभ का स्नान भी शुरू होगा. संक्रांति का पुण्य काल सूर्यास्त तक रहेगा.
डाॅ सुनील बर्म्मन व पंडित भीम लाल पाठक ने कहा कि सूर्योदय के बाद पुुण्यकाल मिल रहा है. इस कारण इस दिन इसका पुण्यकाल माना जायेगा, जिस कारण संक्रांति का पर्व 15 को मनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में मकर संक्रांति 14 को मनायी जायेगी. उसके बाद से लीप इयर की तरह हर चौथे साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनायी जायेगी. खगोलशास्त्रियों के अनुसार पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमते हुए एक दिन पीछे हो जाती है. शुक्रवार से सभी शुभ कार्य शुरू हो जायेंगे. वहीं इस दिन तर्पण आदि का भी विशेष महत्व है. इसी दिन से माघ मास के नियम भी शुरू हो जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें