27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्मार्ट होंगे निगम के सुपरवाइजर

रांची: रांची नगर निगम के 55 वार्डों के सुपरवाइजरों को अब रांची नगर निगम स्मार्ट बनायेगा. इसके लिए सारे सुपरवाइजरों को स्मार्ट फोन से लैस किये जाने की योजना है. स्मार्ट फोन उपयोग करने के एवज में इन सारे कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता के रूप में 500 रुपये नगर निगम देगा. सोमवार को निगम बोर्ड […]

रांची: रांची नगर निगम के 55 वार्डों के सुपरवाइजरों को अब रांची नगर निगम स्मार्ट बनायेगा. इसके लिए सारे सुपरवाइजरों को स्मार्ट फोन से लैस किये जाने की योजना है. स्मार्ट फोन उपयोग करने के एवज में इन सारे कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता के रूप में
500 रुपये नगर निगम देगा. सोमवार को निगम बोर्ड की बैठक में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी जायेगी.
नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने सारे सुपरवाइजरों को यह निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन सफाई कार्यों की जानकारी व्हाट्स एप के माध्यम से नगर निगम को उपलब्ध करायें. इसके अलावा जहां भी नाली सफाई, कचरे का उठाव हो रहा है, उसकी भी जानकारी व्हाट्स एप के माध्यम से उपलब्ध करायी जाये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें