22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुफ्ती के निधन से देश को क्षति : सीएम

रांची : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि मुफ्ती मोहम्मद के निधन से न केवल जम्मू-कश्मीर, बल्कि पूरे देश को क्षति हुई है. वह राष्ट्रवादी सोच रखते थे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. अर्जुन […]

रांची : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि मुफ्ती मोहम्मद के निधन से न केवल जम्मू-कश्मीर, बल्कि पूरे देश को क्षति हुई है. वह राष्ट्रवादी सोच रखते थे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.
अर्जुन मुंडा ने जताया शोक: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जम्मूकश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा शोक जताया है. श्री मुंडा ने कहा कि मुफ्ती एक सुलझे हुए राजनेता थे.
मंत्री सीपी सिंह ने शोक जताया : नगर विकास, आवास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. श्री सिंह ने कहा कि मो सईद का निधन राज्य एवं जनता के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.
भाजपा किसान मोरचा की शोकसभा: भाजपा किसान मोरचा की ओर से मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अोम प्रकाश सिंह व उपाध्यक्ष अनुरंजन अशोक ने कहा कि स्व सईद केंद्र में मंत्री और जम्मू कश्मीर के दो बार मुख्यमंत्री रहे. वह अच्छे प्रशासनिक अनुभव वाले नेता थे. राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे. प्रदीप चौबे, अजय दुबे, श्रीधर प्रजापित, विरेंद्र कुमार झा ने भी इनके निधन पर शोक जताया है.
शिबू और हेमंत ने भी जताया शोक : मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है. शिबू सोरेन ने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया. दुख की इस घड़ी में संपूर्ण झामुमो परिवार स्व सईद के परिवार के साथ है. हेमंत सोरेन ने कहा कि स्व सईद भारतीय राजनीति में लगभग छह दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे.
जदयू ने शोक जताया : प्रदेश जदयू ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक जताया है. प्रदेश मीडिया प्रभारी जफर कमाल ने कहा कि मुफ्ती के निधन से इस देश ने एक प्रभावशाली और कुशल नेता खो दिया है, जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती है. शोक जताने वालों में कृष्णा नंद मिश्रा, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी आदि शामिल हैं.
विवेकशील और सुलझे हुए राजनेता थे सईद : राणा : राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा है कि मुफ्ती मोहम्मद सइद सुलझे हुए राजनेता थे़ वह लोकतंत्र के सच्चे प्रतिनिधि थे़ उनके निधन के बाद देश ने एक विवेकशील और निष्ठावान राजनेता खो दिया है़
भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा ने भी जताया शोक : भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष मो काजिम और मीडिया प्रभारी तारिक इमरान ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक जताया है. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी शोक जताया है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें