Advertisement
महिलाओं व बच्चों की समस्याओं के निदान के लिए दो थाने चिह्नित
रांची : महिलाओं और बच्चों की समस्याओं के निदान के लिए शहर के चुटिया और महिला थाने को चिह्नित किया गया है. दोनों थानों का चयन केंद्रीय महिला समाज कल्याण बोर्ड की ओर से किया गया है. इसके साथ ही दोनों थानों को विशेष निर्देश दिये गये हैं.दोनों थानों में सप्ताह में दो दिन (सोमवार […]
रांची : महिलाओं और बच्चों की समस्याओं के निदान के लिए शहर के चुटिया और महिला थाने को चिह्नित किया गया है. दोनों थानों का चयन केंद्रीय महिला समाज कल्याण बोर्ड की ओर से किया गया है. इसके साथ ही दोनों थानों को विशेष निर्देश दिये गये हैं.दोनों थानों में सप्ताह में दो दिन (सोमवार व शुक्रवार) महिलाओं व बच्चों की समस्याएं सुनी जायेगी.
साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बच्चों और पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता भी मिलेगी. वहीं उनकी काउंसलिंग भी होगी. इस काम में एनजीओ का भी सहयोग पुलिस को मिलेगा.
पुलिस अधिकारियों अनुसार पीड़ित महिलाओं या बच्चे को अब भटकने की आवश्यकता नहीं है. उनकी समस्याओं का निदान होगा. काउंसलिंग में पुलिस के साथ समाज कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. काउंसलिंग से समस्या का समाधान होने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी. राजधानी के किसी भी क्षेत्र में रहनेवाली महिलाओं और बच्चों के लिए दोनों थानों में यह सुविधा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement