28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मार्च तक 12 होंगे रिटायर

रांची विवि. तीन वर्ष बाद शुरू हुई शिक्षकों की सेवानिवृत्ति रांची : विश्वविद्यालय में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्रसीमा 65 वर्ष होने से तीन वर्ष बाद शिक्षकों की सेवानिवृत्ति का सिलसिला शुरू हो गया है. सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं किये जाने के कारण इससे पठन-पाठन की समस्या उत्पन्न हो जायेगी़ स्थिति यह है […]

रांची विवि. तीन वर्ष बाद शुरू हुई शिक्षकों की सेवानिवृत्ति
रांची : विश्वविद्यालय में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्रसीमा 65 वर्ष होने से तीन वर्ष बाद शिक्षकों की सेवानिवृत्ति का सिलसिला शुरू हो गया है. सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं किये जाने के कारण इससे पठन-पाठन की समस्या उत्पन्न हो जायेगी़ स्थिति यह है कि रांची विवि से मार्च 2016 तक 12 शिक्षक सेवानिवृत्त हो जायेंगे. यही हाल कर्मचारियों के मामले में भी है. मार्च 2016 तक रांची विवि से सात कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जायेंगे. कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्रसीमा 60 वर्ष निर्धारित है.
जानकारी के अनुसार रांची विवि से जनवरी 2016 में स्नातकोत्तर राजनीतिशास्त्र विभाग से प्रो जयप्रकाश सिंह, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग से डॉ शाहिद हसन, राम लखन सिंह यादव कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ मेधावती आर्या, रांची वीमेंस कॉलेज भौतिकी विभाग से डॉ कुमकुम सिन्हा, रांची वीमेंस कॉलेज गणित विभाग से डॉ रीता मजुमदार, रांची कॉलेज वनस्पतिशास्त्र विभाग से डॉ बी त्रिपाठी, रांची विवि स्नातकोत्तर गणित विभाग से डॉ एनके अग्रवाल सेवानिवृत्त हो जायेंगे. स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के शिक्षक डॉ केके सिंह, जिनका निधन हो गया है, उनका कार्यकाल भी जनवरी तक ही था. इसी प्रकार फरवरी 2016 में रांची विवि स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग से डॉ जयंती अशोक, स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग से डॉ एपी साहा, रांची कॉलेज रसायनशास्त्र विभाग के डॉ केएन ठाकुर सेवानिवृत्त हो जायेंगे. मार्च 2016 में पीपीके कॉलेज बुंडू के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक डॉ जेकेएफ पूर्ति रिटायर होंगे. कई शिक्षक अप्रैल से मार्च 2017 तक में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. विवि द्वारा इसकी सूची अभी जारी नहीं की गयी है.
सात कर्मचारी भी सेवानिवृत्त होंगे
रांची विवि से जनवरी से मार्च 2016 तक कुल सात कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे़ जनवरी में विवि मुख्यालय से कौशल्या देवी, परीक्षा विभाग से मुल्तान मियां, सामान्य शाखा से रामजी प्रसाद, इस्टेट अॉफिसर टीकम चंद्र पवार, केंद्रीय पुस्तकालय से डीके अोझा व भौतिकी विभाग से दिनेश परासर सेवानिवृत्त हो रहे हैं. फरवरी में एक भी कर्मचारी सेवानिवृत्त नहीं होंगे. मार्च 2016 में एक मात्र कर्मचारी डीएसडब्ल्यू सेक्शन से अलेक्जेंडर मिंज सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें