28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गौरवशाली है कांग्रेस का इतिहास : सुखदेव

रांची: कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का 131वां स्थापना दिवस मनाया़ पार्टी कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया़ मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है़ देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका रही है़ . हम देश के […]

रांची: कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का 131वां स्थापना दिवस मनाया़ पार्टी कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया़ मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है़ देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका रही है़ .

हम देश के लोकतंत्र के सजग प्रहरी है़ं श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में लोकतंत्र और धर्मनिरपोक्षता के मूल्यों को संजोया है़ देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारे नेताओं ने अथक परिश्रम किया है़ . कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता देश की रुह है़ यह भावना भारत के कण-कण में बसता है़ हमें गर्व है कि हम देश के महान परंपरा और गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रहे है़ं इससे पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने कांग्रेस का झंडा फहराया और सलामी दी़.

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, तिलकधारी सिंह, अनादि ब्रह्म, जयप्रकाश गुप्ता, शशिभूषण राय, आलोक कुमार दुबे, डॉ राजेश गुप्ता, उदय शंकर ओझा, आरपी राजा, सूर्यकांत शुक्ला, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश ठाकुर, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय पांडेय, अजय राय, प्रदीप तुलस्यान, डॉ विनोद सिंह, दिलीप दराद, केके गिरि, सलीम खान, डॉ प्रकाशचंद्र उरांव, जगदीश साहू, सुनील सिंह, ज्योति सिंह मथारू, विनय सिन्हा दीपू, सुधीर चौधरी, आभा सिन्हा, नेली नाथन, ओम प्रकाश व्यास, मदन मोहन शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए़.
गरीबों के बीच फल और मिठाइयां बांटी
रांची. कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया़ महानगर के कार्यकर्ताओं ने सुबह रातू रोड के सर्ड मैदान में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया़ कांग्रेसियों ने दर्जनों पौधे लगाये़ इसके बाद शाम को कांग्रेसियों ने राजधानी के काली मंदिर रोड में गरीबों के बीच फल और मिठाइयां बांटी. कार्यक्रम में राजू राम, आशुतोष नाथ पाठक, दिनेश लाल सिन्हा, नंद किशोर प्रसाद, योगेंद्र सिंह बेनी, अमन वर्मा, टिंकू वर्मा सहित कई लोगों ने भूमिका निभायी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें