Advertisement
रांची महानगर चुनाव को लेकर लॉबिंग
भाजपा संगठनात्मक चुनाव के प्रथम चरण की प्रक्रिया लगभग पूरी रांची : भाजपा रांची महानगर में संगठनात्मक चुनाव के प्रथम चरण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. बूथ समिति और मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो गया है. रांची महानगर के सभी 13 मंडलों में 18 से 20 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव […]
भाजपा संगठनात्मक चुनाव के प्रथम चरण की प्रक्रिया लगभग पूरी
रांची : भाजपा रांची महानगर में संगठनात्मक चुनाव के प्रथम चरण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. बूथ समिति और मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो गया है. रांची महानगर के सभी 13 मंडलों में 18 से 20 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव हुआ. चुनाव प्रभारी ने नवनिर्वाचित 10 मंडल अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिये हैं.
धुर्वा, हटिया और हिंदपीढ़ी मंडल के चुनाव में विवाद होने पर इसकी घोषणा नहीं की गयी है.रांची महानगर में अब जिलाध्यक्षों के चुनाव की तैयारी चल रही है. सूत्रों के अनुसार जनवरी माह में जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर तिथि तय की जा सकती है. चर्चा है कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव में विवाद होने के कारण जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रदेश की ओर से 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जायेगा. इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक सीपी सिंह, जीतू चरण राम, नवीन जायसवाल, राम कुमार पाहन के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल किया जा सकता है.
पार्टी नियमों के तहत आधे से आधे मंडलों में चुनाव हो जाने के बाद जिला समिति के लिए प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा दावेदार हैं. जिलाध्यक्ष बनने को लेकर दावेदारों की ओर से लॉबिंग शुरू कर दी गयी है. एक तरफ रांची महानगर में लिट्टी पार्टी का दौर चल रहा है.
अलग-अलग गुटों में लिट्टी पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. एक गुट की ओर से रांची में तो दूसरे गुट की ओर से अरगोड़ा में बैठक बुलायी गयी. वहीं दूसरे दावेदार अलग-अलग नेताओं के माध्यम से सांसद और विधायकों के पास अपने करीबी लोगों की पैरवी करा रहे हैं.
कई दावेदार पंपलेट भी छपवा कर बंटवा रहे हैं. इसमें पार्टी से जुड़ कर काम करने का पूरा ब्योरा दिया जा रहा है. सोशल मीडिया के सहारे भी कई दावेदार खुल कर अपनी बात रख रहे हैं. जिलाध्यक्षों के चुनाव में प्रदेश कमेटी से लेकर जिला कमेटी के पदाधिकारी शामिल हैं. रांची महानगर में सत्यनारायण सिंह लगातार दो टर्म तक अध्यक्ष रहे हैं.
पार्टी नियम के तहत कोई भी व्यक्ति लगातार दो टर्म से ज्यादा अध्यक्ष नहीं रह सकता है. ऐसे में महानगर अध्यक्ष बनने को लेकर होड़ मची हुई है. जिलाध्यक्ष की दौड़ में संजय जायसवाल, मनोज मिश्रा, नंद किशोर अरोड़ा, सुबोध सिंह गुड्डू, केके गुप्ता, मुकेश मुक्ता, सतीश सिन्हा, कन्हैया सिंह, सुनील साहू समेत कई लोग शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement