28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी हो सकती है भंग

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग हो सकती है़ एक-दो दिनों में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत इसकी घोषणा कर सकते है़ं प्रदेश कमेटी भंग करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति बाकी है़ इधर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत लोहरदगा चुनाव जीतने के बाद आला कमान के पास पहुुंचे है़ं राष्ट्रीय […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग हो सकती है़ एक-दो दिनों में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत इसकी घोषणा कर सकते है़ं प्रदेश कमेटी भंग करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति बाकी है़ इधर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत लोहरदगा चुनाव जीतने के बाद आला कमान के पास पहुुंचे है़ं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है़ श्री गांधी से मिल कर सांगठनिक स्थिति पर चर्चा की है़ संगठन में फेरबदल पर चर्चा हुई़ प्रदेश अध्यक्ष संगठन को नये सिरे से खड़ा करना चाहते है़ं प्रदेश में सदस्यता अभियान की समय सीमा भी खत्म हो गयी है़ सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू होगी़.
आयेंगे नये चेहरे, निष्क्रीय हटाये जायेंगे : प्रदेश संगठन में कई चेहरे निष्क्रीय है़ं प्रदेश अध्यक्ष ऐसे लोगों को हटाने का मन बना लिया है़ प्रदेश कांग्रेस में युवा और नये चेहरे को जगह मिल सकती है़ सूचना है कि प्रदेश कमेटी को छोटा रखा जायेगा़ विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली शिकस्त के बाद संगठन में फेरबदल करने का मन बनाया था़ संगठन में विवाद पैदा करने वालों को भी बाहर किया जायेगा़.
सदस्यता अभियान का काम पूरा : इधर सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि इसकी समय सीमा पूरा हो गयी है़ सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाया गया है़ जिलों से रिपोर्ट मिल गयी है़ इसकी समीक्षा हो रही है़ पंचायत चुनाव और लोहरदगा उपचुनाव को लेकर सांगठनिक गतिविधियां रुक गयी थी़ं जनवरी के प्रथम सप्ताह के बाद सांगठनिक गतिविधि तेज होगी़ अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन के कामकाज को आगे बढ़ाया जायेगा़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें