24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य के विकास का मार्ग विधानसभा से जाता है, सशक्त करें : किशोर

राज्य के विकास का मार्ग विधानसभा से जाता है, सशक्त करें : किशोरवरीय संवाददाता, रांची सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य के विकास का मार्ग विधानसभा से जाता है़ इसे सशक्त करने की जरूरत है़ कार्यपालिका और विधायिका को समन्वय बना कर चलना होगा़ सचेतकों के सम्मेलन में बोल रहे […]

राज्य के विकास का मार्ग विधानसभा से जाता है, सशक्त करें : किशोरवरीय संवाददाता, रांची सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य के विकास का मार्ग विधानसभा से जाता है़ इसे सशक्त करने की जरूरत है़ कार्यपालिका और विधायिका को समन्वय बना कर चलना होगा़ सचेतकों के सम्मेलन में बोल रहे श्री किशोर ने कहा कि झारखंड की संसदीय व्यवस्था देश में आदर्श होना चाहिए़ राज्य स्तर पर सचेतकों की बैठक कर झारखंड ने देश में एक अनूठा प्रयोग किया है़ झारखंड पहला राज्य है, जहां इस तरह का सम्मेलन हो रहा है़ श्री किशोर ने कहा कि विधानसभा में सचेतकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है़ इनकी जवाबदेही सदन के प्रति होती है कि कार्यवाही सही तरीके से चले़ पक्ष-विपक्ष के सचेतकों की भूमिका पर ही विधानसभा का सफल संचालन और मार्यादा कायम हो सकता है़ श्री किशोर ने कहा कि झारखंड ने देश के सामने संसदीय आचरण में मिसाल कायम की है़ आगे भी इसे जारी रखना चाहिए़ विधानसभा में सचेतकों की कमेटी, स्थायी कमेटी और परामर्शदात्री कमेटी बनाये जाने की आवश्यकता है़ विधायिका निरीह है, गरिमा तोड़ने का काम हुआ है : हेमंत प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि सचेतकों का सम्मेलन एक अच्छा प्रयास है़ विधायिका कमजोर हुई है़ आज विधायिका सबसे निरीह लगती है़ आज विधायक-मंत्री काफी निराशाजनक स्थिति में है़ं सदन के बाहर हम चर्चा कर रहे है़ं विधायिका कैसे मजबूत बने, उसकी चर्चा सदन के अंदर होनी चाहिए़ सरकार एक विशेष सत्र बुला कर इस पर चर्चा कराये़ सदन की गरिमा तोड़ने-मरोड़ने का काम हुआ है़ हम सदन के बाहर इसका ऑपरेशन कर रहे है़ं विधायिका की गरिमा बचानी है, तो हमें अंदर झांकने की जरूरत है़ सदन के अंदर भी चर्चा हो़ समस्या का निराकरण होना चाहिए़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें