सत्ता व संसाधनों पर महिलाओं की हिस्सेदारी जरूरी: डॉ रोज – पांच संघर्षशील महिलाएं सम्मानित, महिला गरिमा अभियान का राज्य सम्मेलनफोटो सुनीलसंवाददाता, रांचीमहिला गरिमा अभियान झारखंड के राज्य सम्मेलन में पांच संघर्षशील महिलाएं- शाहदा खातून ,रोजलिया तिर्की, सालगे मार्डी ,चाइना मोइत्रा व बिलचेन एक्का को ‘महिला गरिमा अभियान सम्मान’ से नवाजा गया़ इस अवसर पर ‘सत्ता, संसाधन में महिला’ विषय पर चर्चा भी हुई़मुख्य अतिथि डाॅ रोज केरकेट्टा ने कहा कि महिलाएं सृजन करती हैं, विध्वंस नही़ं आज जब असहिष्णुता, आतंक और भय का माहौल बनाया जा रहा है, तब महिलाएं ही हैं, जो इसका जवाब दे सकती है़ं एक सुंदर समाज की स्थापना के लिए सत्ता और संसाधनों पर महिलाओं को पकड़ बनानी होगी़ कार्यक्रम का आयोजन एचआरडीसी सभागार में किया गया़डाॅ किरण ने कहा कि समाज असमानताओं से भरा है इसलिए महिलाएं अपनी उपस्थिति पुरजोर तरीके से दर्ज नहीं करा पाती़ं डॉ माया प्रसाद ने कहा कि जब तक महिलाएं सत्ता में बहुसख्यक नहीं होंगी, संसाधन पर पकड़ नहीं होगी, तब तक समानता -बराबरी की मानसिकता वाला समाज नहीं बनेगा़ परिवर्तन हुआ है पर बहुत कम़ एटीआई की डिप्टी डायरेक्टर डॉ उषा द्विवेदी ने कहा महिलाओं को आबादी के अनुपात में अधिकार मिलना चाहिए़ 33 फीसदी कुछ भी नहीं है़ कई अन्य महिलाओं ने भी विचार रखे़ इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत कोर्दुला व साथियों के एक गीत से हुई़ कार्यक्रम में वंदना टेटे, श्वेता कुजूर, प्रेमलता गुप्ता, वीणा वर्मा, ज्योति लकड़ा, कपिला एक्का, अशर्फीनंद प्रसाद, श्रावणी, शशि बारला माैजूद थी़ं
BREAKING NEWS
सत्ता व संसाधनों पर महिलाओं की हस्सिेदारी जरूरी: डॉ रोज
सत्ता व संसाधनों पर महिलाओं की हिस्सेदारी जरूरी: डॉ रोज – पांच संघर्षशील महिलाएं सम्मानित, महिला गरिमा अभियान का राज्य सम्मेलनफोटो सुनीलसंवाददाता, रांचीमहिला गरिमा अभियान झारखंड के राज्य सम्मेलन में पांच संघर्षशील महिलाएं- शाहदा खातून ,रोजलिया तिर्की, सालगे मार्डी ,चाइना मोइत्रा व बिलचेन एक्का को ‘महिला गरिमा अभियान सम्मान’ से नवाजा गया़ इस अवसर पर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement