रांचीः राजधानी की लाइफ लाइन माने जानेवाले ओवरब्रिज पर अवैध रूप से लगे लॉलीपॉप होर्डिग आदेश के बावजूद अब तक नहीं हटाये गये हंै. यह स्थिति तब है, जब पथ निर्माण विभाग ने फरवरी-2012 में नगर निगम को पत्र लिख कर इस ब्रिज को जजर्र बताया था. विभाग ने अपने पत्र में यह भी कहा था कि इस जजर्र ब्रिज के ऊपर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को तत्काल बंद किया जाये. साथ ही लगायी गयी होर्डिग भी तत्काल हटायी जाये. इस आदेश का अब तक पालन नहीं किया जा सका है.
मिट्टी हटायी, पर होर्डिग नहीं: पथ निर्माण विभाग का पत्र मिलते ही नगर निगम ने तत्काल ब्रिज का सौंदर्यीकरण कार्य कर रही एजेंसी स्ट्रोक एडवरटाइजिंग को यह आदेश दिया कि ब्रिज पर सौंदर्यीकरण कार्य रोकते हुए होर्डिग हटा दी जाये. इस आदेश के बाद एजेंसी ने ब्रिज के डिवाइडर पर भरी गयी मिट्टी व फूल-पौधे हटा दिये, परंतु ब्रिज पर लगायी गयी लॉलीपॉप होर्डिग नहीं हटायी. एजेंसी उससे लाखों की वसूली भी कर रही है.