23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झाविमो ने इंतेजार मामले को बनाया चुनावी मुद्दा

रांची : लोहरदगा उपचुनाव में झाविमो ने इंतेजार अली मामले को भी चुनावी मुद्दा बनाया है़ इंतेजार की गिरफ्तारी से लेकर रिहाई तक का मामला जनता के बीच लेकर जा रहे है़ं इंतेजार के बहाने झाविमो ने कांग्रेस को घेरा है़. झाविमो लोहरदगा में परचा वार चला रहा है़ . परचा घर-घर पहुंचाने की तैयारी […]

रांची : लोहरदगा उपचुनाव में झाविमो ने इंतेजार अली मामले को भी चुनावी मुद्दा बनाया है़ इंतेजार की गिरफ्तारी से लेकर रिहाई तक का मामला जनता के बीच लेकर जा रहे है़ं इंतेजार के बहाने झाविमो ने कांग्रेस को घेरा है़.

झाविमो लोहरदगा में परचा वार चला रहा है़ . परचा घर-घर पहुंचाने की तैयारी है़ लोहरदगा में इंतेजार अली के मामले को उठाते हुए होर्डिंग भी बनाये गये है़ं .झाविमो ने सवाल किया है कि इंतेजार अली को पुलिस ने आतंकवादी कह जेल में बंद किया़ उस निर्दोष की रिहाई के खिलाफ झाविमो ने सड़क से सदन तक संघर्ष किया़, लेकिन कांग्रेस ने उस समय कुछ नहीं किया़ लोहरदगा की जनता से सुखदेव भगत से सवाल पूछने की बात कही गयी है़ झाविमो ने जो परचा तैयार किया है, उसमें 13 सवाल है़ं सबसे आखिरी में इंतेजार अली से जुड़े सवाल उठाये गये है़ं .
परचा में बतौर मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कामकाज से लेकर राज्य में कुशासन का मुद्दा उठाया गया है़ इसके साथ ही लोहरदगा के विकास को लेकर भी जनता से सवाल पूछे गये है़ं . स्थानीय नीति को भी झाविमो ने चुनावी मुद्दा बनाया है़ . कांग्रेस, भाजपा पर आरोप लगाया गया है कि उनके कार्यकाल में स्थानीय नीति लागू नहीं हो सकी़ परचा में लोहरदगा की जनता से पूछा गया है कि लोहरदगा के मुसलमान आजादी के बाद से ही कांग्रेस को वोट देते रहे हैं, उनके विकास के लिए क्या हुआ़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें