17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची-हजारीबाग हाइवे पर रात में नहीं होती है पेट्रोलिंग

रांची-हजारीबाग हाइवे पर रात में नहीं होती है पेट्रोलिंग26 नवंबर की रात 8.30 से 12.15 बजे तक नहीं मिला एक भी पुलिस गाड़ीट्रैफिक नहीं रहने के कारण रामगढ़ व कुजू बाईपास में रहता है सन्नाटावरीय संवाददाता, रांचीरांची-हजारीबाग (करीब 90 किमी) हाइवे पर रात में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी नहीं दिखती. इस सड़क पर रांची, रामगढ़ […]

रांची-हजारीबाग हाइवे पर रात में नहीं होती है पेट्रोलिंग26 नवंबर की रात 8.30 से 12.15 बजे तक नहीं मिला एक भी पुलिस गाड़ीट्रैफिक नहीं रहने के कारण रामगढ़ व कुजू बाईपास में रहता है सन्नाटावरीय संवाददाता, रांचीरांची-हजारीबाग (करीब 90 किमी) हाइवे पर रात में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी नहीं दिखती. इस सड़क पर रांची, रामगढ़ व हजारीबाग जिला के छह थाने (ओरमांझी, रामगढ़, कुजू, मांडू, चरही व मुफ्फसिल) पड़ते हैं. 26 नवंबर की रात 8.30 बजे से 12.15 बजे तक (जाने और आने के दौरान) हाइवे पर कहीं भी पुलिस की गाड़ी नहीं दिखी. रामगढ़ शहर में भी रात में पुलिस गाड़ी नहीं दिखी. न कहीं पर चेकिंग और न ही सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी. पुलिस सिर्फ रांची में बूटी मोड़ पर और हजारीबाग में डिस्ट्रीक्ट बोर्ड चौक पर ही दिखी. इरवा से हजारीबाग तक की सड़क फोर-लेन होने के कारण रात में इस हाइवे पर ट्रैफिक बिल्कुल कम हो जाता है. रामगढ़ बाईपास में पूरी तरह सन्नाटा रहता है, क्योंकि बसें रामगढ़ शहर होकर गुजरती हैं. यही हाल कुजू नया मोड़ से (कुजू बाईपास होते हुए) चरही तक का है. रामगढ़ बाईपास में भी पुलिस गश्त नहीं दिखता. ऐसे में यदि कोई आपराधिक घटना होती है, तो पुलिस को घटना की जानकारी मिलने में ही लंबा समय लग जायेगा. उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय हाइवे पर लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता जताती रही है, लेकिन सड़क पर इसका असर नहीं दिखता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें