असम पहुंचे बाबूलाल-सालखन, रैली को किया संबोधितनोट : फोटो भी हैराजनीतिक ताकत पहचानें आदिवासी, एकजुट हों : बाबूलालवरीय संवाददाता, रांची झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड दिशोम पार्टी के अध्यक्ष सालखन मुरमू मंगलवार को असम पहुंचे़ श्री मरांडी और श्री मुरमू ने असम के कोकड़ाझाड़ जिला के श्रीरामपुर में प्रतिरोध रैली को संबोधित किया़ आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रैली आयोजित की गयी थी़ रैली को संबोधित करते हुए झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज राजनीतिक ताकत को समझे़ सत्ता में हिस्सेदारी के लिए संघर्ष जरूरी है़ लंबे समय से हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ गोलबंद हो़ं सालखन मुरमू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आदिवासी अपना वोट नहीं बेचे़ं असम में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प बनाये़ं आने वाले समय में असम में एक नयी राजनीतिक ताकत ही आदिवासियों और यहां के लोगों को संरक्षण दे सकती है़ उन्होंने कहा कि जेवीएम, जेडीपी और एएसए मिल कर विकल्प देंगे़ एआइयूडीएफ के महामंत्री अनिमूल ने कहा कि आने वाले चुनाव में इस गंठबंधन की जीत तय है़ हम मिल कर असम को बदलेंगे़
BREAKING NEWS
असम पहुंचे बाबूलाल-सालखन, रैली को किया संबोधित
असम पहुंचे बाबूलाल-सालखन, रैली को किया संबोधितनोट : फोटो भी हैराजनीतिक ताकत पहचानें आदिवासी, एकजुट हों : बाबूलालवरीय संवाददाता, रांची झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड दिशोम पार्टी के अध्यक्ष सालखन मुरमू मंगलवार को असम पहुंचे़ श्री मरांडी और श्री मुरमू ने असम के कोकड़ाझाड़ जिला के श्रीरामपुर में प्रतिरोध रैली को संबोधित किया़ आदिवासियों […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement