21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

व्यापार मेले में पर्यटन विभाग दे रहा है 10 प्रतिशत की छूट

व्यापार मेले में पर्यटन विभाग दे रहा है 10 प्रतिशत की छूटरांची . नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पैवेलियन के पर्यटन विभाग के स्टॉल पर खासी भीड़ लग रही है. लोगों को यहां इको टूरिज्म के साथ-साथ सिटी ऑफ फाल्स रांची के जल प्रपातों के बारे […]

व्यापार मेले में पर्यटन विभाग दे रहा है 10 प्रतिशत की छूटरांची . नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पैवेलियन के पर्यटन विभाग के स्टॉल पर खासी भीड़ लग रही है. लोगों को यहां इको टूरिज्म के साथ-साथ सिटी ऑफ फाल्स रांची के जल प्रपातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है. झारखंड प्रदेश अपने जल प्रपात, ग्रीन हिल्स, खूबसूरत जंगल, वाइल्ड लाइफ और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता रहा है. झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के डिप्टी जेनरल मैनेजर डॉ आलोक प्रसाद ने लोगों को जानकारी दी कि झारखंड पैवेलियन में टूरिज्म पैकेज बुक कराने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. उन्होंने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची को सिटी अॉफ फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है. जहां चार बड़े और पांच छोटे आकार के जल प्रपात हैं. झारखंड प्रदेश अपने धार्मिक स्थलों जैसे पारसनाथ मंदिर, भद्रा काली मंदिर, मलूटी मंदिर, रजरप्पा मंदिर और देवघर के लिए भी पसंद किया जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें