24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सीआइडी आइजी ने ली गिरिडीह में महिला की मौत की जानकारी

सीआइडी आइजी ने ली गिरिडीह में महिला की मौत की जानकारी रांची. सीआइडी आइजी संपत मीणा ने गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में महिला बबीता देवी की मौत की जानकारी गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी से ली है. गिरिडीह एसपी ने आइजी को बताया है कि महिला के परिजनों का आरोप है महिला की मौत से […]

सीआइडी आइजी ने ली गिरिडीह में महिला की मौत की जानकारी रांची. सीआइडी आइजी संपत मीणा ने गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में महिला बबीता देवी की मौत की जानकारी गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी से ली है. गिरिडीह एसपी ने आइजी को बताया है कि महिला के परिजनों का आरोप है महिला की मौत से पहले दिनेश नामक एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब गांव वालों को मामले की जानकारी हुई, तब इस मामले को पंचायत में सुलझाने का निर्णय लिया गया. दुष्कर्म की जानकारी न ही महिला के पति या उसके पिता ने पुलिस को दी. गिरिडीह एसपी ने बताया कि जब 15 नवंबर को पुलिस को आत्महत्या किये जाने की जानकारी मिली, तब घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. एसपी ने जल्द से जल्द डीएसपी को घटना की जांच पूरी करने का निर्देश दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें