17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार क्लब में स्थापित हुई भव्य प्रतिमा

बिहार क्लब में स्थापित हुई भव्य प्रतिमा फोटो—सुनील लाइफ रिपोर्टर @ रांची रांची चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को चित्रगुप्त भगवान की पूजा विधि-विधान से की गयी. बिहार क्लब परिसर में भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा काे स्थापित कर पूजा की गयी. पूजा पंडित सत्यनारायण पाठक ने संपन्न कराया. इस दौरान चित्रांश […]

बिहार क्लब में स्थापित हुई भव्य प्रतिमा फोटो—सुनील लाइफ रिपोर्टर @ रांची रांची चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को चित्रगुप्त भगवान की पूजा विधि-विधान से की गयी. बिहार क्लब परिसर में भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा काे स्थापित कर पूजा की गयी. पूजा पंडित सत्यनारायण पाठक ने संपन्न कराया. इस दौरान चित्रांश परिवार के लोगों कलम की पूजा की. आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए. शाम सात बजे महाआरती की गयी, जिसमें चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्य अपने घर से दीया लेकर शामिल हुए. इस माैके पर हरिशंकर प्रसाद, प्रो. अजित सहाय, प्रणव कुमार बब्बू, दीपक लाल, अशोक कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, कुमान निकेश, उज्जवल सहाय, ज्याेति बख्शी आदि मौजूद थे. विसर्जन जुलूस आजभगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया जायेगा. विसर्जन सामूहिक रूप से किया जायेगा. कांके रोड, बरियातू और कोकर पूजा समिति की प्रतिमाएं बिहार क्लब आएंगी. धुर्वा, डोरंडा, अशोक नगर, एजी कॉलोनी और कडरू की पूजा समितियां अपनी प्रतिमा को लेकर राजेंद्र चौक पहुंचेंगी. इसके बाद सामूहिक रूप से बड़ा तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा. विसर्जन कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें