Advertisement
स्मार्ट सिटी के लिए मांगे जा रहे सुझाव
– नगर निगम प्रचार वाहन से चला रहा जागरूकता अभियान रांची : स्मार्ट सिटी को लेकर नगर निगम की ओर से प्रचार वाहन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को चर्च कांप्लेक्स के सामने यह अभियान चलाया गया. मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रांची भी स्मार्ट सिटी की दौड़ […]
– नगर निगम प्रचार वाहन से चला रहा जागरूकता अभियान
रांची : स्मार्ट सिटी को लेकर नगर निगम की ओर से प्रचार वाहन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को चर्च कांप्लेक्स के सामने यह अभियान चलाया गया. मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रांची भी स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल है.
नागरिकों से स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव मांगा जा रहा है, ताकि हम उस दिशा में आगे बढ़ सकें. संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हम इको फ्रेंडली तरीके से दीपावली मनाने की अपील भी कर रहे हैं.
लोग दीपावली में दीयों से घर रोशन करें अौर प्रदूषण करनेवाले तरीकों को छोड़ें. मौके पर स्मार्ट सिटी अभियान के प्रमोद कुमार भी उपस्थित थे. मौके पर लोक गायकों की टीम ने रांची को सुंदर बनाने से संबंधित गीत पेश किये. गायकों में धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, स्वीटी कुमारी, गुड़िया कुमारी, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार सहित अन्य शामिल थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement