24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो दशक से रांची से हिले नहीं एचके सिंह

दो दशक से रांची से हिले नहीं एचके सिंहमंत्री, सासंद का विधायक फंड संभालने वाला इंजीनियर बना टाउन प्लानरविवेक चंद्र, रांची नगर विकास विभाग ने सहायक अभियंता हरि किशुन सिंह (एचके सिंह)को रांची नगर निगम का टाउन प्लानर बनाया है. एचके सिंह लगभग पिछले दो दशक से रांची में ही पदस्थापित रहे हैं. आवश्यक होने […]

दो दशक से रांची से हिले नहीं एचके सिंहमंत्री, सासंद का विधायक फंड संभालने वाला इंजीनियर बना टाउन प्लानरविवेक चंद्र, रांची नगर विकास विभाग ने सहायक अभियंता हरि किशुन सिंह (एचके सिंह)को रांची नगर निगम का टाउन प्लानर बनाया है. एचके सिंह लगभग पिछले दो दशक से रांची में ही पदस्थापित रहे हैं. आवश्यक होने पर (जैसे चुनावों के दौरान) उनका तबादला रांची के आसपास के जिलों में होता है, लेकिन कुछ समय बाद ही वह वापस रांची लौट आते हैं. जेइ और फिर एइ के रूप में एनआरइपी और जिला परिषद में रांची में काम करने का उनका लंबा अनुभव है. टाउन प्लानर बनने के पहले एचके सिंह जिला परिषद में पदस्थापित थे. उसके पहले वे एनआरइपी में भी काफी समय तक पदस्थापित रहे हैं. पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एचके सिंह वर्षों से एक सांसद और एक विधायक का फंड संभाल रहे हैं. सांसद और विधायक का फंड संभालने के कारण महानगर और जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के लगभग सभी कार्यकर्ता उनको जानते-पहचानते हैं. ठेकेदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा तबका एचके सिंह से नाराज भी रहता है. तबादले की अधिसूचना को लेकर संशयनगर विकास विभाग द्वारा निकाले गये टाउन प्लानर के तबादले से संबंधित अधिसूचना को लेकर संशय की स्थिति है. पूर्व में रांची नगर निगम में दो टाउन प्लानर गजानंद राम और घनश्याम अग्रवाल का पदस्थापन था. नगर विकास विभाग ने चार नवंबर को अधिसूचना जारी कर घनश्याम अग्रवाल का तबादला जमशेदपुर कर दिया. जबकि, अधिसूचना में गजानंद राम को नगर निवेशन और नगर निवेशन संगठन (मुख्यालय) का प्रभार दिया गया है. अधिसूचना में यह साफ नहीं किया गया है कि गजानंद राम को रांची नगर निगम से हटाया गया है या नहीं. इन पंक्तियों को लिखे जाने तक एचके सिंह ने टाउन प्लानर के रूप में काम शुरू नहीं किया है. घनश्याम अग्रवाल ने भी टाउन प्लानर का पद नहीं छोड़ा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें