झारखंड में सुस्त पड़े राजद-जदयू में आयेगी जानबिहार चुनाव परिणाम से उत्साहित हुए दोनों दलों के कार्यकर्ता, झारखंड में बदल सकता है समीकरणलंबे अंतराल बाद दलाें में लौटी रौनकब्यूरो प्रमुख, रांची बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम का असर झारखंड की राजनीति पर भी पड़ेगा़ झारखंड में सुस्त पड़े राजद व जदयू में बिहार के नतीजे ने जान फूंक दी है़ पिछले वर्ष झारखंड विधानसभा चुनाव में दोनों ही दलों का खाता नहीं खुला था़ झारखंड में दलों के कार्यकर्ता हतोत्साहित थे़ जदयू- राजद का शीर्ष नेतृत्व भी बिहार में व्यस्त रहा़ दोनों दलों बिहार फतह करने के बाद झारखंड पर ध्यान देंगे़ जदयू -राजद के कैंप में लंबे अंतराल के बाद रौनक आयी है़ दोनों दलों के कार्यकर्ता अब जोर लगायेंगे़ पलामू और उत्तरी छोटानागुपर के इलाके में इन दलों की पैठ है़ झारखंड में दोनों दलों का एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर एक समय कब्जा रहा था़ बाबूलाल से बढ़ सकती है नजदीकी आने वाले दिनों में जदयू-राजद झारखंड की राजनीति में एक बार फिर दखल जमाने के लिए दावं चल सकते है़ं बाबूलाल मरांडी की नीतीश कुमार के साथ नजदीकी रही है़ इस बार चुनाव में श्री मरांडी ने महागंठबंध के पक्ष में प्रचार भी करने पहुंचे थे़ मरांडी ने नीतीश कुमार के आग्रह पर पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया़ जदयू-राजद को झारखंड में नेता की भी तलाश होगी़ ऐसे में आने वाले दिनों में मरांडी को यह खेमा आगे बढ़ा सकता है़ बिहार ने दिशा दी है, हम झारखंड में भी आगे बढ़ेंगे : गिरिनाथराजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे देश में झांसा देने का काम कर रही है़ बिहार में राजनीतिक चेतना है़ महात्मा गांधी हो या जयप्रकाश नारायण बिहार की जनता उनके साथ खड़ा रही है़ बिहार की जनता ने देश को संदेश दिया है़ भाजपा को धरातल पर ला कर खड़ा कर दिया है़ नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सुशासन और विकास की राह में आगे बढ़ेगा़ झारखंड में भी महागंठबंधन आगे आयेगा़ हम केंद्र और राज्य की अहंकारी सरकार के खिलाफ मिल कर मोरचा खोलेंगे़
BREAKING NEWS
झारखंड में सुस्त पड़े राजद-जदयू में आयेगी जान
झारखंड में सुस्त पड़े राजद-जदयू में आयेगी जानबिहार चुनाव परिणाम से उत्साहित हुए दोनों दलों के कार्यकर्ता, झारखंड में बदल सकता है समीकरणलंबे अंतराल बाद दलाें में लौटी रौनकब्यूरो प्रमुख, रांची बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम का असर झारखंड की राजनीति पर भी पड़ेगा़ झारखंड में सुस्त पड़े राजद व जदयू में बिहार के नतीजे ने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement