नेक इनसान बनने में बाइबल से मिलती है मदद : रेव्ह विकला- सीएनआइ कोकर में डीसीवाइएम का शिविरफोटो : बाइबल क्विज का संचालन करते रेव्ह जेएम तोपनोरांची़ बिशप हब्बक थियोलॉजिकल कॉलेज के प्राचार्य रेव्ह विकला बखला ने कहा कि मनुष्य के अंदर लगातार अंतरद्वंद्व चलता रहता है- मानव शरीर की अभिलाषाओं और आत्मा के बीच़ संत पौलुस ने इसी संदर्भ में पुराने और नये मनुष्यत्व की बात कही है़ पुराने मनुष्यत्व का अर्थ अभिलाषाओं में फंसा जीवन और नये मनुष्यत्व का अर्थ प्रभु यीशु द्वारा उन पर विजय का जीवन है़ मनुष्य में यह द्वंद्व लगातार चलता रहता है और ईश्वर का वचन इसमें हमारी मदद करता है़ वह रविवार को डीसीवाईएम (डायसिस ऑफ छोटानागपुर यूथ मूवमेंट) द्वारा सीएनआई चर्च कोकर में आयोजित युवा सेमिनार को संबोधित कर रहे थे़बाइबल क्विज में जोबला मंडली प्रथमइस मौके पर बाइबल क्विज का आयोजन भी हुआ, जिसमें जोबला मंडली को पहला, भरम टोली को दूसरा व हेहल मंडली तीसरे स्थान पर रही़ इस मौके पर पेरिश प्रीस्ट रेव्ह जीवन मसीह टोपनो, सुभाष धान, हितेश पन्ना, दीपक झा, लिनुस कुजूर, प्रियंका सुरीन व अन्य मौजूद थे़
BREAKING NEWS
नेक इनसान बनने में बाइबल से मिलती है मदद : रेव्ह विकला
नेक इनसान बनने में बाइबल से मिलती है मदद : रेव्ह विकला- सीएनआइ कोकर में डीसीवाइएम का शिविरफोटो : बाइबल क्विज का संचालन करते रेव्ह जेएम तोपनोरांची़ बिशप हब्बक थियोलॉजिकल कॉलेज के प्राचार्य रेव्ह विकला बखला ने कहा कि मनुष्य के अंदर लगातार अंतरद्वंद्व चलता रहता है- मानव शरीर की अभिलाषाओं और आत्मा के बीच़ […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement