28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चीन के कांसुलेट जनरल से मिले केंद्रीय विवि के कुलपति

चीन के कांसुलेट जनरल से मिले केंद्रीय विवि के कुलपतितसवीर भी हैरांची. झारखंड केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो नंद कुमार यादव ने कोलकाता में चाइनीज कंसल्टेंट के कांसुलेट जनरल मा चान वू से मुलाकात की़ डेढ़ घंटे तक चले इस मुलाकात में झारखंड केंद्रीय विवि व पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच […]

चीन के कांसुलेट जनरल से मिले केंद्रीय विवि के कुलपतितसवीर भी हैरांची. झारखंड केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो नंद कुमार यादव ने कोलकाता में चाइनीज कंसल्टेंट के कांसुलेट जनरल मा चान वू से मुलाकात की़ डेढ़ घंटे तक चले इस मुलाकात में झारखंड केंद्रीय विवि व पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच फैकल्टी व स्टूडेंट एक्सचेंज, नेटिव चाइनीज अध्यापकों को केंद्रीय विवि आमंत्रित करने व सांस्कृतिक संवादों पर चर्चा हुई़ मौके पर प्रो नंद कुमार ने उन्हें झारखंड केंद्रीय विवि आने का निमंत्रण भी दिया़ कांसुलेट जनरल ने प्रो नंद को आश्वस्त भी किया है कि वे जल्द ही केंद्रीय विवि को नेटिव चाइनीज अध्यापक उपलब्ध करायेंगे. कांसुलेट जनरल ने विवि में कंफूसियस सेंटर खोलने की इच्छा जाहिर की है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें