Advertisement
लोहरदगा सुरक्षित सीट के लिए 21 नवंबर को उपचुनाव
रांची : झारखंड में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के लोहरदगा से विधायक कमल किशोर भगत को एक चिकित्सक पर हमले के मामले में सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा होने के कारण रिक्त हुई लोहरदगा विधानसभा सुरक्षित सीट पर 21 नवंबर को उपचुनाव होगा. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी […]
रांची : झारखंड में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के लोहरदगा से विधायक कमल किशोर भगत को एक चिकित्सक पर हमले के मामले में सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा होने के कारण रिक्त हुई लोहरदगा विधानसभा सुरक्षित सीट पर 21 नवंबर को उपचुनाव होगा.
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज इस आशय की सूचना जारी कर दी. उन्होंने बताया कि आयोग ने झारखंड की लोहरदगा अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित विधानसभा सीट पर 21 नवंबर को उपचुनाव कराने का फैसला किया है. विधानसभा सीटों के अतिरिक्त मध्य प्रदेश की रतलाम और तेलंगाना की वारंगल लोकसभा सीटों के लिए भी इसी दिन उपचुनाव कराये जायेंगे.
चुनाव आयोग की सूचना के अनुसार मणिपुर की दो, मध्यप्रदेश, मेघालय और मिजोरम की एक-एक विधानसभा सीटों के साथ झारखंड की लोहरदगा विधानसभा सीट के लिए उपचुनावों की अधिसूचना 28 अक्तूबर को जारी की जायेगी. खियांग्ते ने बताया कि लोहरदगा उपचुनावों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि चार नवंबर होगी जबकि सात नवंबर तक नाम वापसी हो सकेगी.
इक्कीस नवंबर को मतदान के बाद 24 नवंबर को इन सीटों के लिए मतगणना की जायेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement