निगम कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 1700 कर्मचारी करेंगे तीन शिफ्टों में सफाई 200 कर्मचारी केवल रात्रि में करेंगे सफाई संवाददाता, रांची दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए रांची नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश दिया है कि जो भी कर्मचारी पूजा के दौरान ड्यूटी पर रहेंगे, उन्हें पूजा के बाद में छुट्टी दी जायेगी. श्री कुमार ने दिन में भीड़-भाड़ को देखते हुए रात्रि सेवा को भी दुरुस्त करने का आदेश दिया है. इसके लिए 200 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है. श्री कुमार ने निर्देश दिया है कि रात में पूजा पंडालों के समीप भीड़-भाड़ समाप्त होते ही सफाई कार्य प्रारंभ किया जाये और सुबह होने से पहले इसे दुरुस्त कर लिया जाये. हेल्पलाइन नंबर पर करें अपनी शिकायत दर्ज पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. निगम के हेल्पलाइन नंबर 0651-2209751 पर लोग अपनी शिकायत सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं. इस हेल्पलाइन नंबर पर स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई व पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज कर उसका निवारण तत्काल किया जायेगा.
BREAKING NEWS
निगम कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
निगम कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 1700 कर्मचारी करेंगे तीन शिफ्टों में सफाई 200 कर्मचारी केवल रात्रि में करेंगे सफाई संवाददाता, रांची दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए रांची नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने इस संबंध में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement