28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुखिया के पदों पर महिलाओं का होगा दबदबा

मुखिया के पदों पर महिलाअों का होगा दबदबारातू, नगड़ी, नामकुम व कांके को मिला कर मुखिया के 88 में से 45 पद हैं महिलाअों के लिएरांची . रांची शहर से सटे रातू, नगड़ी, नामकुम व कांके प्रखंड में मुखिया के पदों पर महिलाअों का दबदबा होगा. इन चारों प्रखंडों को मिला कर मुखिया के कुल […]

मुखिया के पदों पर महिलाअों का होगा दबदबारातू, नगड़ी, नामकुम व कांके को मिला कर मुखिया के 88 में से 45 पद हैं महिलाअों के लिएरांची . रांची शहर से सटे रातू, नगड़ी, नामकुम व कांके प्रखंड में मुखिया के पदों पर महिलाअों का दबदबा होगा. इन चारों प्रखंडों को मिला कर मुखिया के कुल 88 पद हैं. इसमें से 45 पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिलाअों के लिए आरक्षित है. वहीं 43 पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) अन्य के लिए है. इस तरह महिला मुखिया की संख्या ज्यादा होगी. जानकारी के मुताबिक, रातू में कुल 20 पंचायत हैं. इसमें से 10 पद महिलाअों व 10 पद अन्य के हैं. वहीं नगड़ी के कुल 13 पंचायतों में से सात महिलाअों व छह अन्य के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा कांके प्रखंड के कुल 32 पंचायतों में से महिला व अन्य दोनों के लिए 16-16 पद तथा नामकुम के कुल 23 पदों में से महिलाअों के लिए 12 व अन्य के लिए 11 पद आरक्षित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें